फांसी लगाकर युवक ने दी जान पुलिस जुटी जांच में...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर / भैयाथान :- झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ापारा में एक युवक ने मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी।

 मिली जानकारी के अनुसार खाड़ापारा निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र चंदन सिंह उम्र 19 वर्ष की गांव के ही जंगल में देर शाम पेड़ पर फांसी पर लटकी लाश मिली। मृतक ने आत्महत्या क्यों की, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से मृतक के परिजन सदमे में हैं। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।