रेल लाईट इंजन की चपेट मे आकर युवक की मौत....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर :- जिले के कमलपुर ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप गणेशपुर ग्राम से गुजरी रेल पटरी पर मंगलवार की सुबह अंबिकापुर की ओर से आ रही लाइट इंजन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक पटरी के पास से ही चलता जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। युवक कुछ दिन पूर्व ही मजदूरी करने बिश्रामपुर आया था। 

जयनगर पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की सुबह अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही लाइट इंजन जैसे ही कमलपुर ग्राम रेलवे स्टेशन से आगे गणेशपुर पहुंची। इसी बीच रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा युवक इंजन की चपेट में आ गया। युवक की पहचान उसके पैकेट में मिले मोबाइल से 30 वर्षीय संजू मांझी पिता पीलू मांझी निवासी लुरैना कंडवापाठ थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के रूप में हुई है। वह एक सप्ताह पहले मजदूरी करने बिश्रामपुर आया था। आज सुबह वह गणेशपुर के पास रेलवे की लाइट इंजन की चपेट में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे में रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया और रेल इंजन की चपेट में आ गया होगा। सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। युवक द्वारा आत्महत्या तो नहीं की गई है, इस बिंदु पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।