महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया
आशुतोष गुप्ता सीपत
सीपत स्थानीय सीपत शासकीय महाविद्यालय मदन लाल शुक्ल में 17सितंबर से 2अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविधालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवक द्वारा वाटिका और रुसा भवन की साफ सफाई किया गया। कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वयं सेवकों को स्वच्छता अपने स्वभाव में सामिल करते हुए अपने घर, गली चौक चौराहा, मंदिर अस्पताल के आसपास स्वच्छता अभियान की शुरआत करना चाहिए।
गांव के लोगों को स्वक्छता के प्रति जागरूक करने में भी स्वयं सेवक को अपना योगदान देना चाहिए तभी यह अभियान सफल हो पाएगा। कार्यक्रम में पवन कांत, दीपेश जोशी स्वयं सेवक में अजय कुमार पांडेय, प्रशांत यादव, लक्ष्मी, कल्याणी सुनहरे दीपक राठौर, अनीश सुरवंशी, आदि लोग उपस्थित रहे। दल नायक की भूमिका का निर्वहन प्रशांत यादव ने किया