आईजी बोलें - पिडिता के साथ नही हुआ है गैगरेप इधर आरोपी की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश...

दशहरे की रात हुई थी घटना पुर्व स्कुल मित्र ने दिया था वारदात को अंजाम रामानुजनगर थाना क्षेत्र की घटना...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- जिले निवासी एक युवती से दशहरे के दिन गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह खबर आई थी कि उसे पानी के साथ नशीला पदार्थ पिलाया गया था। इसके बाद स्कूल के समय का फ्रैड घर छोडने की बात कहकर अपने साथ ले गया। यहां उसके 4 अन्य दोस्त भी पहुंच गए और उससे गैंगरेप किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पिडिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। यहां उसका मुलाहिजा किया गया। डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी ने पीडि़ता से गैंगरेप नहीं होने की पुष्टि की है। वहीं आईजी ने बताया कि जिस अपचारी बालक ने मारपीट कर उससे शारीरिक संबंध बनाया था, उसकी लाश मंगलवार को फांसी पर लटकी मिली। 14 अक्टूबर की रात सूरजपुर अस्पताल से 19 वर्षीय रेप पीडि़ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। रात में पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उससे व उसके परिजनों से मिला था। इसके बाद से युवती से गैंगरेप किए जाने की खबर फैल गई।

 इस दौरान यह बात सामने आई कि दशहरे के दिन वह सहेलियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान उसके स्कूल के समय के एक नाबालिग पुरुष मित्र ने उसे पानी पीने को दिया। पानी पीते ही उसे नींद आने लगी। उसने जब सहेलियों से घर चलने को कहा तो स्कूल मित्र ने उसे घर तक छोडऩे की बात कही। इसके बाद वह उसे जंगल ले गया। यहां उसके 4 अन्य दोस्त भी पहुंच गए। फिर सभी ने उसके साथ मारपीट कर उससे गैंगरेप किया। फिर उसे मरा समझकर वहीं छोडक़र फरार हो गए थे। 13 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने उसे जंगल के पास से बरामद किया। यह बात भी सामने आई कि पुलिस ने इस मामले में यह कहते हुए अपराध दर्ज नहीं किया कि सीएम के कार्यक्रम में वे व्यस्त हैं। इसके अलावा उसका किसी अस्पताल में इलाज भी नहीं हुआ।