Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महेशपुर चितखई पारा स्थित मुल्की धाम पहाड़ के निचे हाथियों के हमले में पड़ो परिवार के दो मासूम सगे भाई बहन की हुई मौत हो गई वहीं इस घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है मिली जानकारी के अनुशार बच्चे माता पिता और चार बच्चे सो रहे थे तभी हाथियों का दल पहुंच गया गहरी नींद में सो रहे बच्चे भाग नहीं पाये हाथियों ने कुचल दिया जिससे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई घटना बीती रात 1:00 बजे की बताई जा रही है ।
झुग्गी झोपडी मे रहता है पण्डों जनजाति :- ग्राम महेशपुर चितखई पारा के मुल्की धाम पहाड़ के नीचें पंण्ड़ो जनजाति झुग्गी झोपड़ी मे निवास करता है घटना के वक्त पुरा परिवार सो रहा था कि बीती रात 1:00 हाथियों का झुंड पण्ड़ो जनजाति के झुग्गी झोपड़ी मे तोड़फोड़ करते हुऐ दो मासूमों की पटककर मार डाला जिससे पिडित परिवार के घर मे मातम छा गया । सुचना पर प्रेमनगर पुलिस व वन विभाग की टीम सुबह जांच के लिऐ पहुंची शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया । आपको बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र मे इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है जिससे लोग सहमे हुए हैं । वहीं वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क करने मे जुटी हुई है । उक्त जानकारी हमारे सहयोगी राजेश सारथी ने दी ।