रामलीला मैदान में आगामी दिनांक 20/11/2024 को पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर जी के 300 वीं जन्म जयंती

रायगढ़ स्थित रामलीला मैदान में आगामी दिनांक 20/11/2024 को पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर जी के 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में समर्पण सेवा समिति के मार्गदर्शन में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर
त्रि-शताब्दी जन्मजयंती समारोह समिति जिला -रायगढ़ के तत्वाधान में "शक्ति स्वरूपा समागम" कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 3 हज़ार छात्राओं के द्वारा मां महिषासुर मर्दनी का पाठ एक साथ एक स्वर में किया जाएगा। उक्त आयोजन की तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिए आज दिनांक 10.11.2024 को समर्पण सेवा समिति कार्यालय में बैठक का सम्पन्न हुई । इस उपलक्ष्य में समिति के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा रायगढ़ जिले में व ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थित सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में संपर्क के साथ महिषासुर मर्दनी स्तोत्रम का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.श्रीमति माधवीलता जी उपस्थित रहेंगी। इसके साथ जिले में उपस्थित सभी विद्यालयों में कराए गए सभी प्रतियोगिताओं रंगोली, निबंध आदि में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्रायो को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
युक्त कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, संगठन , समरसता और माता अहिल्या के जीवन आदर्श को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सम्बंधित जानकारी समिति की प्रचार प्रमुख भारती स्वाईं द्वारा प्रेषित की गई है।
What's Your Reaction?






