ऑफिस से बरामदे में लगाई कुर्सी और रजिस्टर लेकर बैठ गए कलेक्टर, कर्मचारियों के साथ जो किया वो सोच नहीं सकते

IAS Gaurav Singh: रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वह अधिकारियों की क्लास लगा रहे हैं। अधिकारियों को 10 बजे ऑफिस पहुंचने का निर्देश दिया। इस दौरान कई कर्मचारी लेट आए जिस पर कलेक्टर भड़क गए। कलेक्टर ने लिखित में लेट आने का कारण पूछा है।
सरप्राइज चेकिंग में पहुंचे थे कलेक्टर.......
कलेक्टर गौरव सिंह ने लगाई फटकार.......
कर्मचारियों को टाइम पर आने के दिए निर्देश.......
कलेक्टर की चेकिंग में लापता थे कई अधिकारी.......
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगाई है। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। कलेक्टर गौरव सिंह पेंशनवाड़ा स्थिति डीईओ ऑफिस पहुंचे थे। कलेक्टर समय पर 10 बजे ऑफिस पहुंच गए लेकिन कई अधिकारी और कर्मचारी गायब थे। जिसके बाद कलेक्टर ने टेबल ऑफिस के बरामदे में लगवाई और वहीं कुर्सी लगाकर बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने रजिस्टर भी मंगवाया। खोलकर देखा तो कई कर्मचारियों के नाम के आगे साइन नहीं थे।
कलेक्टर ने रजिस्टर देखकर अधिकारी और कर्मचारियों की जानकारी ली। कई कर्मचारियों के रजिस्टर में साइन नहीं थे जिसको लेकर उन्होंने सवाल किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी कलेक्टर के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जिससे कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को समय पर ऑफिस आने की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी ऑफिस के काम से बाहर गए हैं तो इसकी जानकारी ऑफिस में देकर जाएं।
कलेक्टर के सामने खड़े रहे सारे अधिकारी.....
कलेक्टर जब तक ऑफिस में मौजूद थे। तब तक सारे अधिकारी बरामदे में ही कलेक्टर के सामने खड़े रहे। इस दौरान कई कर्मचारी कलेक्टर के सामने ही ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद कलेक्टर ने उनसे लेट आने का कारण पूछा। उन्होंने लेट आने वाले कर्मचारियों से लिखित में जवाब मांगा। इसके साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि ऑफिस टाइम 10 बजे है तो 10 बजे ही आना है। देरी से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक्शन लेने के दिए निर्देश......
कलेक्टर ने इस दौरान उन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जो बिना किसी कारण के ऑफिस नहीं आए थे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों के सामने नेम प्लेट लगानी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायच सीईओ विश्वदीप सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला बुधवार का है।
कौन हैं गौरव सिंह.....
गौरव सिंह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पीएचडी की डिग्री ली है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पहली बार पह सूरजपूर जिले के कलेक्टर बने थे। इसके बाद कई जिलों के कलेक्टर रहे। गौरव सिंह की गिनती सख्त प्रशासकों में होती है।
What's Your Reaction?






