मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर - सुनील रामदास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर - सुनील रामदास

रायगढ़़ - छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर रायगढ़ राम मंदिर के उपाध्यक्ष और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन, सुनील रामदास ने बधाई देते हुए कहा कि विष्णु देव साय सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी नेता हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ, वे एक दूरदृष्टि वाले राजनेता भी हैं और इस रूप में उनकी राजनैतिक यात्रा ने संयुक्त रायगढ़ जिले से सरपंच से शुरू होकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक की ऊंचाइयों को छूने में सफलता प्राप्त की है।

रायपुर राम मंदिर के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने कहा कि विष्णु देव साय ने अपने नेतृत्व के दौरान हमें एक नए युग की शुरुआत करने का साहस दिखाया है। उनके द्वारा संचालित विकास का रथ छत्तीसगढ़ को नए हाइट्स पर ले जाएगा और हम सभी उनके साथ इस यात्रा में जुड़कर, राज्य को और भी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प करते हैं।

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमीत साह जी ने चुनावी रैली में जनता के संबोधन में संकेत दे दिया था। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा के जनता से कहा था कि आप लोग विष्णु देव साय को विधायक बनाइए हम इनको छत्तीसगढ़ का बड़ा आदमी बनाएंगे। 

विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना संयुक्त रायगढ़ जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि वे संघर्षशीलता और सहज व्यक्तित्व के साथ अपने क्षेत्र में प्रमुख नेता हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा ने साबित किया है कि वे जनसमर्थन प्राप्त करने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व में होने वाला विकास हर वर्ग के लोगों तक पहुंचता है। यही कारण है कि उन्हें रायगढ़ जिले से लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के लिए जनता ने समर्थन दिया है।

विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक नए युग की ओर अग्रसर करने का उम्मीद है। उनका विकास के लिए दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व राज्य को समृद्धि की ओर ले जाने में मदद करेगा। वे वेदाग छवि के साथ लोकप्रिय भी हैं। वे अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के माध्यम से भी पहचाने जाते हैं।

विष्णु देव साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक नया दिशा मिलेगा, जिसमें विकास, समृद्धि, और सामाजिक न्याय के मामले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका सरल और सहज व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है और उनके द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन राज्य के हर क्षेत्र को समृद्धि और उन्नति की दिशा में ले जाएगा।