Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- ब्लाक मुख्यालय भैयाथान के स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल ग्राउंड में स्व. अवधेश्वरी प्रताप सिंह देव की स्मृति में जागृति युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में बीते मंगलवार को पत्रकार और पुलिस इलेवन के थीच सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकार इलेवन के कप्तान प्रकाश दुबे और पुलिस इलेवन के कप्तान झिलमिली थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर की उपस्थिति में टॉस हुआ। टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बालेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम ने 46 रन ही बना सकी। पत्रकार इलेवन की टीम ने 21 रन से जीत हासिल की। इस अवसर पर पत्रकार राकेश पाठक, संदीप पाल, शशांक गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, उदित ठाकुर, मोविन खान, अनूप जायसवाल, शमीम खान, कमलजीत सिंह, रौनक, उत्तम, जगलाल, एएसआई संतोष सिंह, आरक्षक भीमेश सिंह आमों, हेमंत सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे। मैच में कमेंट्री अभय वर्मा, शान्तनु सिंह, रज्जाक अंसारी व अभिषेक गुप्ता ने की।