युवा पत्रकार , अधिवक्ता देवेन्द्र का निधन
सारंगढ़। बिलाईगढ़ विधान सभा के अंतर्गत नपं सरसींवा के युवा पत्रकार देवेंद्र केसरवानी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी , पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने इस पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है । छग प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने युवा पत्रकार देवेंद्र केसरवानी के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना किये है । सूत्रों के मुताबिक युवा पत्रकार देवेंद्र केसरवानी राम लला के दर्शन हेतु बस से अयोध्या गए थे , वापसी में सड़क हादसे में उनका आकस्मिक निधन हो गया ।इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । श्री केसरवानी बहुत ही सरल और शांत स्वभाव व हंसमुख थे।उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत परिवार व समाज तथा क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है ।
विदित हो कि - इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ गोपाल पांडे, हरीश शुक्ला , रामलाल केसरवानी, नीतीश बंजारे ,उग्रेश दुबे, छत्रसाल साहू,कौशल दुबे, लक्ष्मीकांत पांडे, कपूर चंद्र अग्रवाल, भरत अग्रवाल, यशवंत सिंह ठाकुर,ओमकार केशरवानी, मिलाप बरेठा, दीपक केजरीवाल,नेमीचंद केसरवानी, नलकुमार पटेल, प्रेमशीला नायक,भूपेंद्र नायक, गोपलाल पटेल, युधिस्ठिर नायक, यादराम हिरवानी, शैलेंद्र देवांगन, धनेश यादव, कमलेश कुर्रे ,गोपाल दुबे , किशोर निराला ,लक्ष्मण जोल्हे, महावीर सुमन, दिल हरन साहू आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है ।