बिना अनुमति डीजे बजाना पड़ा महंगा तहसीलदार ने जप्त कर की कार्रवाई...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह के निर्देशन में तहसीलदार समीर शर्मा ने बारात में जा रहे एक डीजे को पकड़ कर बुधवार को कार्यवाही की है। बीते बुधवार को तहसीलदार समीर शर्मा ने कुदरगढ़ बारात जा रहे बिना परमिशन के डीजे को जप्त कर चलानी कार्यवाही किया है।हाल ही में आए माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि साउंड सिस्टम को साउंड लिमिटर के बिना उत्पादन,विक्रय,क्रय, उपयोग व किराए पर नही दिया जाएगा।अगर ऐसा देना पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।आने वाले दिनों में उक्त बातें डीजे संचालको के साथ बैठक कर इस बात की जानकारी उनको दी जाएगी।